आठ राज्यों में डेल्टा वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.7 प्रतिशत

    Loading

    नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस को लेकर केंन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें जानकारी देते हुए संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “कोरोना मामले में लगातार कमी आ रही है, देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.7 प्रतिशत हो गया है। वहीं डेल्टा वैरियंट के कुल मामलों का 50 प्रतिशत आठ राज्यों में पाया गया है।”
     
    संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि, “पिछले 24 घंटे में 51,666 कोविड मामले दर्ज़ किए गए थे। पिछले एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 24% की कमी आई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6,12,000 है।” उन्होंने आगे कहा, “4 मई के हफ्ते में देश के 531 जिलों में 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। 2 जून के सप्ताह में यह 262 जिलों तक गिर गया। अभी देश के 125 जिलों में ही 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।”

     

    भारतीय वैज्ञानिकों के डाटा से दुनिया को मदद 

    जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव रेणु स्वरूप ने बताया, “पिछले कुछ महीनों में, चिंता का पहला प्रकार यूके द्वारा घोषित किया गया था जहां इसकी पहचान की गई थी और बाद में अब हमारे पास इनमें से 4 हैं जिन्हें डब्ल्यूएचओ ने अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा कहा है। डेल्टा वह है जिसे भारत में पहचाना गया था।” 
     
    उन्होंने कहा, “यह भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्होंने इसकी पहचान की, इसे वैश्विक डेटाबेस में डाला और हमारे देश के भीतर किए गए जीनोमिक निगरानी के कारण, इसने विश्व स्तर पर भी मदद की। कई अन्य देशों ने भी वैश्विक डेटाबेस पर इसकी पहचान की। तब पता चला कि यह कई देशों में पाया जाता है।”

     

    आठ राज्यों में डेल्टा के सबसे ज्यादा मामले 

    राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक  डॉ एसके सिंह ने कहा, “8 राज्य महत्वपूर्ण हैं जहां हमें चिंता के संस्करण (डेल्टा संस्करण) के 50% से अधिक मिल गए हैं। ये हैं आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल।” 
     

     

    31 करोड़ से ज्यादा लोग लगी वैक्सीन 

    स्वास्थ्य मंत्रालय  ने बताया, “देश में अब तक 31,13,18,355 वैक्सीन की डोज़ दी गई है। पिछले कुछ घंटे में ही देश में 34 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है।” उन्होंने कहा, “पिछले 24 घंटे में करीब 60,73,000 वैक्सीन की डोज़ दी गई। देश में कोविड प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है। ऐसे में सभी लोग मास्क को पहने रखे।”