सुहागरात से पहले पति ने देखा पत्नी का पोर्न विडिओ, फिर हुआ ऐसा

बैंगलोर. शादी के बाद शरीर संबंध से पहले पति को पत्नी का दूसरे व्यक्ति के साथ का पोर्न विडिओ मिला। जिसके बाद पति ने पत्नी के खिलाप पुलिस थाने में शिकायत की। यह घटना बैंगलोर में हुई हैं। जून 2019 में

Loading

बैंगलोर. शादी के बाद शरीर संबंध से पहले पति को पत्नी का दूसरे व्यक्ति के साथ का पोर्न विडिओ मिला। जिसके बाद पति ने पत्नी के खिलाप पुलिस थाने में शिकायत की। यह घटना बैंगलोर में हुई हैं। जून 2019 में उनकी एंगेजमेंट हुई और 24 नवंबर 2019 को कर्नाटक के हस्सन में शादी हुई थी। पति निजी कम्पनी में और में और पत्नी सरकारी ऑफिस में नौकरी करती थी। यह खबर टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने दी हैं। 

पति ने शिकायत में कहा कि, सगाई पर एक लाख 20 हजार और शादी पर सात लाख 50 हजार से भी अधिक खर्चा हुआ था। 15 दिसंबर उन दोनों की सुहागरात थी। लेकिन सुहागरात के दो दिन पहले 13 दिसंबर को पति ने फेसबुक मेसेंजर पर पत्नी के दूसरे पुरुष के साथ सेक्स करते हुए फोटो देखे। फोटो के साथ एक मोबाइल नंबर भी था। पति ने उस नंबर पर कॉल किया. जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। 
 
 
फोन पर प्रेमी ने अपनी पहचान बताकर कहा, पिछले सात वर्षों से पत्नी के साथ प्रेम संबंध है। वहीँ प्रेमी बताया कि, सगाई के बाद भी उन दोनों में शरीर संबंध हो रहे थे। फिर प्रेमी ने ही पत्नी का पोर्न विडिओ पति को भेजा। 
 
पति ने शिकायत में यह भी कहा, 10 और 12 दिसंबर की रात हुए चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी मैंने पढ़े। जिसमे पत्नी ने पति को छोड़ने की बात की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोर्न विडिओ भेजने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के सामने प्रेमी ने पिछले सात साल से प्रेम संबंध होने का काबुल किया हैं।