I am Vikas Dubey, Kanpur

Loading

उज्जैन. उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘दुबे उज्जैन में राज्य पुलिस की हिरासत में है।”मिश्रा ने यह नहीं बताया कि उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर के भीतर से गिरफ्तार किया गया है या फिर बाहर से। पुजारी एवं कुछ लोगों ने उसका चेहरा पहचाना और उसके बाद पुलिस को सूचना दी या पुलिस ने सीधे उसे गिरफ्तार किया के सवाल पर मिश्रा ने कहा, ”इंटेलीजेंस की बात भी बताएंगे। पहले हमें इसके मर्म तक आने दो। बाकी चीजें बाद में बताएंगे, पहले पता करने दो।” 

ख़बरों के मुताबिक विकास दुबे ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई यही नहीं मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों को उसने खुद ही बताया कि मैं विकास दूबे हूं, कानपुर वाला. पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच कर उससे पूछताछ कर रहे हैं।सामने आई विकास दुबे के साले की पत्नी की पत्नी ने कहा कि “उससे अब हमारा कोई संबंध नहीं है.” वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाया कि वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि अभी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में पुष्टि नहीं की गई है । ना ही वरिष्ठ अधिकारी फोन रिसीव कर रहे हैं। इस पुरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

लेकिन यह प्रश्न अब प्रासंगिक है कि क्या विकास दुबे ने किसी रणनीति के तहत खुद को उज्जैन के मदिर से गिरफ्तार करवाया है? या वह खुद को एनकाउंटर से बचाने के लिए मंदिर से गिरफ्तार करवाना चाहता था या फिर यह कि खुद को गिरफ्तार करवाने के समय वह यह भी चाहता था कि उसे समुचित मीडिया कवरेज मिले जिससे कि उसकी जान को कोई जोखिम न हो। चाहे जो हो फिलहाल विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस की तफ्तीश जारी है।