PM Imran Khan, who has accused the rigging of elections in Pakistan, now wants to use EVM in elections

    Loading

    नई दिल्ली. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को भारत ने श्रीलंका यात्रा के लिए हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। एएनआई की रिपोर्ट द्वारा जानकारी है कि, भारत सरकार ने इमरान खान के विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र (Indian Airspace) से गुजरने की इजाजत दे दी है।

    इमरान खान 2 दिन के श्रीलंका दौरे पर

    गौरतलब हो कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आज (23 फरवरी) से दो दिनों तक श्रीलंका दौरे पर हैं। इमरान खान के साथ इस यात्रा पर उनका कैबिनेट और वरिष्ठ अधिकारियों का एक बड़ा शिष्टमंडल भी होगा। इमरान इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात करेंगे। बता दें कि, पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था और आंतरिक मोर्चे से बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे समय में इमरान की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

    श्रीलंका का इमरान खान को झटका

    श्रीलंका, भारत के साथ अपने रिश्ते बिगड़ने की डर से संसद में इमरान खान के प्रस्तावित भाषण को कैंसल कर दियाहै। माना जा रहा है कि, श्रीलंका भारत से किसी तरह का मनमुटाव नहीं चाहता है। गौरतलब हो कि, भारत कोरोना वैक्सीन का निर्यात कर कई देशों की मदद कर चूका है। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को कोविशील्ड वैक्सीन के पांच लाख डोज उपहार में दिए थे।