भारतीय रेलवे ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

Loading

नागपुर. अब तक आपने ज्यादा से ज्यादा 30 से 40 कोच वाली मालगाड़ी को दौड़ते हुए देखा होगा। हालांकि भारतीय रेलवे ने 2.8 किमी लंबी और 251 कोच वाली ट्रेन चलाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस विशेष मालगाड़ी को सुपर पायथन ‘शेषनाग’ नाम दिया है। इस ट्रेन का संचालन छत्तीसगढ़ के परमलकसा और दुर्ग स्टेशनों के बीच किया गया। इसके लिए रेलवे ने एक साथ चार मालगाड़ियों को जोड़ा था।

इस स्पेशल ट्रेन को कुल 251 कोच, वैगन, 4 ब्रेक वैन और 9 इलेक्ट्रिक लोको (इंजन) जोड़े गए थे। मालगाड़ी ने 25 मिनट में परमालकसा से दुर्ग तक 22 किमी की दूरी तय की। परमलकसा से यह ट्रेन दोपहर 12:20 बजे रवाना हुई और वह दोपहर 1:05 बजे दुर्ग स्टेशन पर पहुंची। मालगाड़ी दुर्ग से बिलासपुर और वहाँ से कोरबा तक गई। भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार, चार मालगाड़ियों को जोड़कर इतनी लंबी मालगाड़ी चलाई गयी। इस प्रयोग से भविष्य में किसी स्थान पर बड़ी मात्रा में राहत सामग्री, खाद्यान्न, युद्ध की स्थिति में रेलवे बड़ी मात्रा में आवश्यक सामग्री पंहुचा सकती है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसके बारे में ट्वीट किया। साथ ही इस इस ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी मात्रा में वायरल हो रहा है।