देसी TikTok ‘चिंगारी’ आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज में टॉप-3 पर

Loading

नई दिल्ली. भारत के लगातार चाइनीज ऐप्स बैन से भारतीय उत्पादकों को आगे बढ़ने के कई अवसर मिल रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते भारत सरकार ने ‘आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज’ शुरू किया था। इस चैलेंज का उद्देश्य भारतीय डिवेलपर्स को बढ़ावा देना और उनसे अलग-अलग फीचर्स वाले ऐप्स तैयार करवाना है। जानने योग्य बात यह कि, TikTok जैसे फीचर्स वाला भारतीय ‘चिंगारी ऐप’ इस चैलेंज में शीर्ष-3 में पहुंच गया है। 

सरकार में देश के विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय ऐप डिवेलपर्स ने चैलेंज में हिस्सा लिया, जिनमें से टॉप-10 फाइनलिस्ट्स को चुना गया। आठ कैटिगरी में शुरू में शुरू हुआ यह चैलेंज अब अपने अंतिम चरणों में है। 

रिकॉर्ड 2.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स  
इस चिंगारी ऐप को अबतक 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यह ऐप शॉर्ट विडियो मेकिंग और शेयरिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप के लाइट साइज और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस होने की वजह से यह उपयोगकर्ताओं का पसंदीदा बनता जा रहा है। इस ऐप के सीईओ और को-फाउंडर सुमित घोष का कहना होइ कि,  इस ऐप को खास तौर से केवल भारतीय कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है।