Credit Twitter
Credit Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर  एक रेस (Race) का वीडियो (Video) तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग अपनी-अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे है। यह वीडियो आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने अपने ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा एक शख्स रेस जीत गया और रेस खत्म होने के बाद वह अपने तेज गति से अपने पैरों को रोक नहीं पाया। शख्स आगे जाकर गिरा और कुर्सियों के नीचे जाकर घुस गया। जब वह खिलाड़ी रेस जीतकर इतनी तेजी से गिरा तो सभी खिलाड़ी देखते रह गये।  

    इस रेस में 5 खिलाड़ी 100 मीटर की रेस में हिस्सा लेते है। यह रेस जैसे ही शुरू होती है सभी खिलाड़ी दौड़ लगाते है। यह खिलाड़ी इतनी तेजी से दौड़ता है और वह रेस जीत जाता है लेकिन उस खिलाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि रेस के बॉर्डर को क्रॉस करके वह अपने पैरों को रोक नहीं पाता और धड़ाम से गिरकर कुर्सियों के नीचे घुस जाता है।

     

    सुनील ग्रोवर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि एक कहां गया?  8 अप्रैल को उन्होंने ये वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के अब तक 500 से ज्यादा व्यूज हो चुके है।

    वीडियो पर कई लाइक्स और रिट्वीट्स हो चुके हैं।  कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर ने भी मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा की जब आप 200 मीटर की रेस की तैयारी करें और रेस 100 मीटर की हो तो।