ladakh
File Image

Loading

नई दिल्ली: आज पूरा देश 74वा स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख (Ladakh) में हज़ारों फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो (Pangong Tso) झील के किनारे 14,000 फीट की ऊंचाई पर भी देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। सैनिकों ने आईटीबीपी के झंडों को और तिरंगा एक साथ लहराया। ITBP ने अपने सैनिकों द्वारा मनाए गए स्वतंत्रता दिवस का वीडियो जारी किया। 

बता दें कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ITBP के जवानों ने बेहतरीन युद्ध कौशल का परिचय देते हुए बहादुरी से संघर्ष किया है। ITBP के जवानों ने चीनी सैनिकों का सामना किया है।

तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन (China) के बीच पिछले कुछ हफ्ते में कई दौर की राजनयिक एवं सैन्य वार्ताएं हुई हैं। पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना का सामना करने वाले ITBP के कुल 294 जवानों को शुक्रवार को डायरेक्टर जनरल प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया है।