पूर्व राज्य मंत्री और JD(S) के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन

कर्नाटक: सोमवार को जनता दल (सेक्युलर) के नेता के.अमरनाथ शेट्टी का ए.जे. अस्पताल में निधन हो गया। 80 वर्षीय शेट्टी को एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेट्टी के परिवार में उनकी

Loading

कर्नाटक: सोमवार को जनता दल (सेक्युलर) के नेता के.अमरनाथ शेट्टी का ए.जे. अस्पताल में निधन हो गया। 80 वर्षीय शेट्टी को एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेट्टी  के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियों है। 1977 में जनता पार्टी में शामिल होने वाले शेट्टी 1983, 1987 और 1994 में तीन कार्यकालों के लिए मुदबिद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वे श्रम मंत्री थे साथ ही उन्होंने मुजराई और कृषि विभाग भी संभाला।

शेट्टी जेडी जनता दल (सेक्युलर) की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और हाल ही में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में संगठनों द्वारा आयोजित बैठक में भी उन्होंने भाग लिया था। जनता दल (सेक्युलर)  के संरक्षक एच.डी. देवेगौड़ा, उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और अन्य नेताओं शेट्टी के अंतिम संस्कार में भाग ले सकते है।