कांग्रेस को झटका, ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते है भाजपा में शामिल : सूत्र

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की कमलनाथ को लग सकता है बड़ा झटका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारज्योतिरादित्यसिंधिया हो सकते है भाजपा में शामिल। बतादें कि राज्यसभा सीट को लेकर ज्योतिरादित्य

Loading

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की कमलनाथ को लग सकता है बड़ा झटका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते है भाजपा में शामिल।

बतादें कि राज्यसभा सीट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच सोमवार को सिंधिया खेमे के 17 विधायक बंगलुरु पहुंच गए और उन्होंने अपने फोन बंद कर दिया है। 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में शामिल होने के एवज में राज्यसभा सीट और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया हैं।

राज्यसभा सीट के लिए चल रहे विवाद को देखते हुए पहले ऐसा लगाए जा रहे थे कि सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। लेकिन अभी तक सिंधिया सोनिया गांधी से नहीं मिले है। सिंधिया अभी दिल्ली में ही हैं।

यह भी पढ़े – मध्यप्रदेश संकट: मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कैबिनेट की भंग, वहीँ सोनिया से मिलने पहुंचे सिंधिया

बता दें कि सिंधिया खेमे के 17 विधायक बेंगलुरु गए थे जिसमें 6 मंत्री शामिल है। मध्य प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पांच दिन की छुट्टी पर गए मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अपनी छुट्टियां रद्द कर भोपाल लौट रहे है।

यह भी पढ़े – मध्यप्रदेश संकट: सिंधिया समर्थक 17 विधायक पहुंचे बंगलुरु, मोबाइल किया बंद

यह भी पढ़े  कही ‘भाभी-देवर होली’ तो कही ‘लठमार होली’, जाने ऐसी 10 अजीब नामोंवाली होली