कनिका-मामला: FIR में कोरोना संक्रमण की जानकारी छुपाने का आरोप

नई दिल्ली,एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरा देश परेशानहै वहीं दूसरी तरफ कनिका कपूर जैसे सेलिब्रिटी भी हैं जिनके चलते अच्छे खासे लोग आइसोलेशन पर जाने को मजबूर हुए हैं। अब इन्ही

Loading

नई दिल्ली,एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरा देश परेशान  है वहीं दूसरी तरफ कनिका कपूर जैसे सेलिब्रिटी भी हैं जिनके चलते अच्छे खासे लोग आइसोलेशन पर जाने को मजबूर हुए हैं। अब इन्ही कनिका कपूर पर दर्ज की गई एफआईआर में यह कहा गया है कि उन्हें उनके कोरोना पीड़ित होने की जानकारी भलीभांति थी, जिसको कनिका ने छुपाया। 

कनिका कपूर और उनका पूरा परिवार अब लखनऊ के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उनपर यह आरोप भी लगाया गया है कि विगत 9 मार्च को लंदन से भारत लौटते हुए वे एयरपोर्ट अधिकारियों को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब हुई थी। अब लखनऊ पुलिस ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि कनिका को अपने कोरोना पीड़ित होने की जानकारी थी। हालाँकि पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे का कहना है कि उनके खिलाफ सीएमओ रिपोर्ट में कहा गया वे 14 मार्च को भारत वापिस आयी हैं लेकिन सहीं तारीख 11 मार्च है जिसे दुरुस्त कर लिया जायेगा। 

वहीं जैसे ही कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई वैसे ही उनके साथ पार्टी में शामिल हुए वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं कहीं इससे बड़ा मुद्दा उस ब्रेकफॉस्ट पार्टी का है जिसमे दुष्यंत सिंह,कनिका कपूर के साथ हुई पार्टी के दो दिन बाद शामिल हुए थे। अब इस खबर के चलते राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफॉस्ट पार्टी में हिंस्सा लेने वाले अन्य सांसद परेशान और डर गए हैं। इनमे से इस ब्रेकफॉस्ट में शामिल हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने तो खुद को सेल्फ आइसोलेशन भी कर लिया है। 

विदित हो कि पिछले 11 मार्च को, लंदन से लखनऊ आने वाली कनिका कपूर ने 11 मार्च को ही गैलेंट अपार्टमेंट में एक हाई प्रोफाइल पार्टी का आयोजन किया था। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ के एक फाइव स्टोर होटल सहित दो अन्य स्थानों पर भी पार्टी आयोजन रखा था। वहीँ लखनऊ में हुई पार्टी में वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत भी मौजूद थे। 

आपको यह भी बता दे कि राष्ट्रपति भवन में हुई ब्रेकफॉस्ट पार्टी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनरल वीके सिंह, गजेंद्र शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय गोयल, ओम माथुर, रविकिशन, हेमामालिनी, रीता बहुगुणा जोशी, और साक्षी महराज जैसे प्रमुख नेता भी मौजूद थे। वहीं खबर यह भी है इस बीच कनिका से मिलने उनके घर गए बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के हेड मनोज कुमार ने आइसोलेशन में जाने से मना कर दिया है जिससे वहां के बैंक कर्मचारी सकते में है। ख़बरों के अनुसार मनोज कुमार कनिका के घर पर करीब आधा घंटा रुके थे।