जानें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुडी महत्वपूर्ण बातें

    Loading

    नई दिल्ली : पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का आज जन्मदिन है। इन्होने अपने करिश्माई हॉकी के खेल से सबको अपना दीवाना बना दिया था। आज भी लोग उन्हें और उनके जादुई खेल को भूले नई है। मेजर ध्यानचंद सभी के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे। आज भी लोग उन्हें सम्मान से नमन करते है। आज इनके जन्मदिन के अवसर पर इनसे जुडी कुछ रोचक बातें आपको बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है…. 

    महत्वपूर्ण बातें 

    – मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहां जाता है।

    – उसी तरह मेजर ध्यानचंद को हॉकी में तेजी से गोल करने के लिए जाना जाता है।

    – ध्यानचंद के जन्मदिन पर उन्हीं की याद में 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    – आपको बता दें कि मेजर ध्यानचंद का असली नाम ध्यान सिंह था।

    – वे रात को चांद की रोशनी में प्रैक्टिस करते थे। इसलिए उनके दोस्तों ने उनके नाम के पीछे चंद लगा दिया। 

    – तब से वे ‘ध्यानचंद’ कहकर जानने लगे।

    – ध्यानचंद ने ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक देश के नाम किये थे।

    – वह साल 1928, 1932, 1936 थे इस वर्षों में ध्यानचंद ने हॉकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    – भारत सरकार ने 1956 में मेजर ध्यानचंद को पद्म भूषण से नवाजा था।

    – ध्यानचंद ने अपने पुरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 400 से ज्यादा गोल किये।