फाइल फोटो
फाइल फोटो

    Loading

    दुनियाभर में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे (April Fool Day) यानी कि मूर्ख दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को मुर्ख बनाने का काम करते हैं। बहुत सी मज़ाक मस्ती से भरा ये दिन लोगों के लिए यादगार बन जाता है। लोग इस दिन को और भी खास बनाने के लिए दोस्तों (Friends) के साथ, परिवार (Family), आस-पड़ोसियों के साथ कई तरह मज़ाक करते हैं और उन्हें कई तरह के मज़ाक वाले उपहार (Gifts) भी देते हैं। इस दिन जो भी व्यक्ति हसी-मज़ाक (Jokes) का शिकार बन जाता है तो उसे अप्रैल फूल का नाम दिया जाता है। इस दिन की शुरुआत (Starting Of April Fool Day) के बारे में सही-सही जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा मन जाता है कि फ्रेंच कैलेंडर (French calendar) में होने वाला बदलाव के दिन से ही अप्रैल फूल डे मनाने की शुरुआत हुई थी। 

    एनी से सगाई के कारण अप्रैल फूल डे मनाया जाता-

    अप्रैल फूल डे मानाने के पीछे कुछ लोगों का कहना है कि इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय की एनी से सगाई के कारण अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। उनकी सगाई की तारीख 32 मार्च, 1381 को होने का ऐलान किया जाता है, जिसे लोग सही मान बैठते हैं और मुर्ख बन जाते हैं। इसी दिन के बाद से अप्रैल फूल डे मानाने की शुरुआत हुई थी। इस कहानी का ज़िक्र ज्यॉफ्री सॉसर्स ने अपनी किताब केंटरबरी टेल्स में किया है। इसके अलावा कुछ लोग हिलारिया फेस्टिवल से भी इस दिन को जोड़ते हैं। यह दिन दुनियाभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। 

    फ्रांस, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान, रूस, कनाडा और जर्मनी में अप्रैल फूल डे पुरे दिन मनाया जाता है। वहीं न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दोपहर के 12 बजे तक ये दिन मनाया जाता है। अगर भारत की बात करें तो ये दिन देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अप्रैल फूल डे बच्चों और युवाओं में ज़्यादा प्रसिद्ध है। इस दिन हंसी-मजाक करने का कोई नियम कानून नहीं होता है। साथ ही लोग इस दिन किसी भी मज़ाक का बुरा नहीं मानते हैं।