Lockdown Updates : Dangerous form of corona in Mizoram, complete lockdown in AMC area amid rising Covid-19 cases
File

    Loading

    आइजोल: मिजोरम (Mizoram) सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आइजोल नगर निगम इलाके में सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown) लगाया। इससे दो सप्ताह पहले ही यहां प्रतिबंधों में छूट दी गई थी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लॉकडाउन 18 जुलाई से 24 जुलाई मध्यरात्रि तक लागू रहेगा।

    बयान में कहा गया कि राज्य के अलग हिस्सों में भी महामारी की स्थिति के अनुसार उपायुक्त लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। मिजोरम सरकार ने 30 जून से एएमसी इलाके में प्रतिबंधों में छूट दी थी।

    आदेश में कहा गया कि संक्रमण के नए मामले औसत रूप से अप्रैल में जहां 55 थे, वहीं ये मई में बढ़कर 202 हो गए और जुलाई के पहले पखवाड़े में ये 381 तक तक पहुंच गए। ज़्यादातर नए मामले एएमसी इलाक़े से ही सामने आ रहे हैं इसलिए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत पड़ गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी और आवश्यक सामान मुहैया कराने वाली दुकान ही सिर्फ खुली रहेंगी।