चंद घंटों में शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण का समय

Loading

मुंबई. इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एक घंटे में शुरू होने वाला है। यह चंद्र ग्रहण रात 11:15 बजे शुरू होकर आधी रात 2:32 को ख़त्म होगा। इस ग्रहण का कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट का है। ग्रहण में चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में दिखाई देगा। साथ ही यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और भारत में देखा जा सकता है।

बता दें कि पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है तब सूर्य का सूर्य का पूर्ण प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता, इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक रेखा में आते है। चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया से होकर वर्ष में अधिकतम तीन बार गुजरता है, तब चंद्र ग्रहण होता है। 

सूर्य ग्रहण के विपरीत, चंद्र ग्रहण को खुली आँखों से देखा जा सकता है। इसका आँख पर कोई असर नहीं होता। वैज्ञानिकों के अनुसार, रात में चंद्र ग्रहण आसानी से देखा जा सकता है। क्योंकि रात के समय वातावरण में कोई भी हानिकारक किरणें नहीं होती। इसलिए चंद्र ग्रहण देखने के लिए चश्मा लगाना आवश्यक नहीं है।

इस वर्ष पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी हो हुआ। जिसके बाद आज यानि 5 जून को दूसरा चंद्र ग्रहण हो रहा है। इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण होगा और फिर से 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण होगा।