digvijay got arrest
digvijay got arrest

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपना नाम जुड़वा लिया है जो आज अल-सुबह पार्टी के 16 बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे लेकिन बाद में गिरफ्तार कर लिए गए।

Loading

बेंगलुरु, मध्यप्रदेश के राजनीतिक समीकरण दिन प्रतिदिन प्रबल होते जा रहे हैं। जहाँ एक तरफ सुप्रीमकोर्ट मध्यप्रदेश सियासी संकट पर आज सुनवाई करने वाला है। वहीं अब इस बवाल में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपना नाम जुड़वा लिया है जो आज अल-सुबह पार्टी के 16 बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे लेकिन बाद में गिरफ्तार कर लिए गए। 

ख़बरों के अनुसार आज सुबह दिग्विजय सिंह, डीके शिवकुमार और अन्य नेताओं के साथ बेंगलुरु में बैठे अपने 16 बागी विधायकों से मिलने रमाडा रिजॉर्ट पहुंचे। दिग्विजय के लाख कोशिश करने पर भी,पुलिस ने उन्हें रिजॉर्ट के अंदर नहीं जाने दिया जिसके फलस्वरूप सिंह अपने कार्यकर्ताओं सहित वहीँ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी भी करने लगे। उनकी यह नारबाजी बीजेपी के खिलाफ थी,फलस्वरूप दिग्विजय सिंह और अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विदित हो कि रमाडा रिसोर्ट में 16 बागी विधायकों के साथ वोविधयक भी हैं जिनका इस्तीफा स्वीकारा जा चूका है। श्री सिंह ने कहा कि उनके विधायकों को यहाँ बंदी बनाकर रखा हुआ है और मध्यप्रदेश में 26 मार्च को राज्यसभा मतदान होना है जिसमे वह उम्मीदवार हैं। इसके पहले कांग्रेस और कमलनाथ ने भी बीजेपी पर 16 विधायकों को बंदी बनाने का आरोप लगाया था। यह भी प्रासंगिक है कि आज सुप्रीम कोर्ट में आज मध्यप्रदेश के सियासी संकट पर सुनवाई होनी है जिस पर बीजेपी,कांग्रेस एवं बागी विधायकों के द्वारा याचिकाएं दायर की गयी हैं। वहीं बीते सोमवार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण नहीं होने पर कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए टाल दी गई थी। खबर लिखे जाने तक दिग्विजय सिंह के साथ, कांग्रेस नेता सचिन यादव और कांतिलाल भूरिया की भी गिरफ्तारी की गई है।