भारी बारिश का तांडव (Photo Credits-ANI Twitter)
भारी बारिश का तांडव (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Rains Update) के कोंकण (Konkan) और मराठवाड़ा (Marathwada) के कुछ इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मराठवाड़ा में 65 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। भारी बारिश (Heavy Rains) के बाद सिंचाई परियोजनाओं में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही मौसम विभाग ने भी अगले 3 दिनों के लिए भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

    ज्ञात हो कि मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण मुंबई में कई जगहों पर जलजमाव है। साथ ही कोंकण सहित मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मुंबई में बारिश के बाद घाटकोपर, अंधेरी और चर्चगेट इलाकों में रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। अंधेरी सब-वे में पानी भरने से उसे बंद किया गया है। 

    राज्य के नांदेड में भारी बारिश के बाद हिमायतनगर तालुका के पोटा गांव में बिजली गिरने से दो बैलों की जान चली गयी है। साथ ही तीन मवेशियों के बाढ़ में डूबने की खबर है। गोदावरी नदी और उसकी सहायक नदियों के नजदीक के इलाकों में मौजूद सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा हुआ है। नांदेड में नदी के किनारें के जो इलाकें हैं उन्हें अलर्ट पर रख दिया गया है। 

    वहीँ मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, पुणे सतारा में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट इन इलाकों के लिए जारी किया है। जबकि दक्षिण कोंकण क्षेत्र में भी शनिवार तक बारिश बारिश का अलर्ट है।