हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल का सिंगापूर में निधन

नई दिल्ली. हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल का शुक्रवार की रात कोसिंगापुर में निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे और लिवरसंबंधी गंभीरबीमारी से पीड़ितथे। पिछले तीन महीने से

Loading

नई दिल्ली. हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल का शुक्रवार की रात को सिंगापुर में निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे और लिवर संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। पिछले तीन महीने से सिंगापूर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। महेश अग्रवाल के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां है। लॉकडाउन के चलते अग्रवाल की पत्नी और एक बेटी सिंगापूर से भारत नहीं लौट सकें। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल लिवर संबंधी गंभीर से पीड़ित थे। उन्हें जनवरी 2020 में सिंगापूर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहा उनका  ऑप्रेशन भी हुआ था, जो सफल हुआ था। लेकिन फिर एक संक्रमण फैलने से उनकी हालत और भी खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें ICU से उच्च दक्षता विभाग शिफ्ट किया गया। लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। लॉकडाउन के वजह से महेश अग्रवाल का परिवार भारत नहीं लौट सका।

यह भी पढ़े : कोरोना को भगाने भाजपा जिलाध्यक्ष ने की हवा में फायरिंग, मामला दर्ज 

सिंगापूर में ही अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी मीना और बेटी अवनी सिंगापुर में ही है। दोनों ने भारतीय दूतावास में देश वापसी के लिए आवेदन किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को एक फ्लाइट का आयोजन किया जायेगा। जिसके बाद उन्हें दिल्ली में लाने की आशंका है।

जानकारी के लिए बता दें कि, सिंगापूर के स्वास्थ विंभाग की जानकारी के अनुसार यहां 1300 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित है।