Water level rises in Mithi river after incessant rains in Mumbai, 250 people were evacuated to a safe place
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: देश में मानसून (Monsoon) का आगमन हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) ने देश में दस्तक दे दी है। इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून नेदो दिन की देरी से गुरुवार को केरल में दस्तक दी। केरल (Kerala) में मानसून का पहुंचने के साथ देश में बारिश के चार महीने के मौसम की शुरुआत हो गई।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे दी है।” केरल में आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक पहुंचता है।

    केरल पहुंचने के बाद अब मानसून पश्चिम, मध्य और उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। जून अंत तक मानसून के दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद  है।

    खबर है कि, मौसम विभाग ने देश में मानसून के दौरान अधिकतम 96-104 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम 96-104 प्रतिशत बारिश होने पर देश में इस साल सामान्य मानसून होने की उम्मीद है।