‘मां तो मां होती है’ जान जोखिम में डालकर बंदरिया ने बचाई बच्चे की जान, लोग हुए भावुक

Loading

वो कहते हैं ना दुनियां में ‘मां’ से बड़ा कोई शब्द नहीं होता ‘मां तो बस मां होती है’। कोई भी मां हो वो बच्चे के लिए दुनिया से लड़ने के लिए तैयार रहती है चाहे उसे अपनी जान जोखिम में ही क्यों ना डालना पड़ जाए वो पीछे नहीं हटती। केवल इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवर (Mother monkey) भी अपने बच्चों के लिए खुद को कुर्बान होने से नहीं डरते। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। 

 यह वीडियो आईएफएस अफसर सुशांता नंदा (Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,‘पूंछ, जो कभी असफल नहीं होती। मां तूझे सलाम…’ इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है। साथ ही इसे अब तक 23 हजार से अधिक व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बंदर का बच्चा पानी से भरी एक टंकी में गिरा हुआ है। मां उसे बचने के लिए ऊपर छटपटा रही है।  उसे बचने के लिए कई बार कोशिश करती है। काफी मशक्कत के बाद वो लटकती हुई रस्सी की तरह अपनी पूंछ पानी के टंकी में डाल देती है। जिसे पकड़ कर बच्चा बहार निकल जाता है। यह वीडियो सच में भावुक कर देने वाला है।  

कुछ यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति ने लिखा कि, वीडियो बनाने वाले को पहले उसकी मदद करनी चाहिए थी। जबकि  कई  यूजर्स ने लिखा  मां आपकी सुरक्षा के लिए मां हमेशा तत्पर रहती है।