thane corona
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस समय कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरनाक अटैक जारी है। दूसरे राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का ग्राफ काफी ऊपर तक पहुंचता जा रहा। देश की आर्थिक राजधानी कही जानी वाली मुंबई में कोरोना का कहर रोज़ाना देखने को मिल रहा है। सोमवार को बीएमसी (BMC) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 57 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत (Corona Deaths) हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटों में 7,381 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। हालांकि आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की चपेट में 8,583 मरीज़ ठीक भी हुए हैं।

    बता दें कि, महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। लेकिन इसके बावजूद महाराष्ट्र के कई इलाकों से लगातार सैकड़ों नए कोरोना मामलों की खबर हर रोज़ आ रही है। वहीं मुंबई में रोज़ाना कोरोना के हज़ारों मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच मुंबई सहित महाराष्ट्र में और कड़ी पाबंदियां लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।दूसरी तरफ कोरोना के चलते प्रवासी मजदूरों का महाराष्ट्र से लगातार पलायन जारी है।

    मुंबई (Mumbai), पुणे (Pune), पालघर (Palghar) सहित कई जिलों से मज़दूर पलायन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं। ये सभी लोग अपने गृह राज्य वापस जाना चाह रहे हैं। प्रवासी मज़दूरों का कहना है कि, पाबंदियों के चलते शहर में काम नहीं है इसलिए अपने गांव वापस लौटने के लिए मजबूर हैं।