Mumbai Monsoon Update: first rain of monsoon in Mumbai, water logged in several areas, rains also affected local train
Image:Twitter/@ANI

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। मुंबई में सुबह से झमाझम बारिश (Rain) जारी है जिसके बाद से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मुंबई में बुधवार को हाई टाइड (High Tide) की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 

    खबर है, मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में 11.43 बजे हाई टाइड के आने की संभावना है और लहरें 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में एहतियातन समुंद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा दिया गया है। समुद्री इलाकों के आसपास प्रशासन द्वारा नज़र रखी जा रही है। वैसे मुंबई में मॉनसून के पहुंचने का 10 जून तक का अनुमान था लेकिन इस बार मानसून मुंबई में समय से एक दिन पहले ही पहुंच चुका है। मुंबई में मंगलवार को प्री मॉनसून बारिश हुई थी। बुधवार को जारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है।

    मुंबई पहुंच चुका है मानसून

    मुंबई में आज यानी बुधवार को मानसून का आगमन हो चुका है। डॉ जयंत सरकार,उप महानिदेशक (डीडीजी), आईएमडी मुंबई ने कहा कि, मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है इसलिए यह औसत आगमन तिथि से पहले पहुंच गया है। 

    ट्रेनों पर भी असर 

    एएनआई के मुताबिक, मुंबई में भारी बारिश के कारण सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया। मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं कुर्ला और सीएसटी के बीच एहतियात के तौर पर रोक दी गई हैं, पानी उतरते ही सेवाएं बहाल हो जाएंगी।के हिंदमाता में सड़कों पर जल जमाव दिखा। 

    निचले इलाकों में पानी भरा 

    मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है। मुंबई के सायन इलाके में वाटर लॉगिन से सड़कों पर पानी भरा नज़र आया जिसके चलते राहगीरों को दिक्कतें हुई।

    हेल्पलाइन की गई जारी 

    बारिश से होने वाली दिक्कतों में प्रशासन की मदद के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने 24 घंटे का इमरजेंसी मानसून नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। कोई भी व्यक्ति परेशानी में मोबाइल नंबर 8657402090 और लैंडलाइन नंबर 02226594176 पर कॉल करके मदद मांग सकता है।