File Photo
File Photo

    Loading

    दुनिया भर में कई अनोखे किस्से सुनने को मिल जाते है। कुछ लोग ऐसा काम करते है जो लोगों के लिए मिसाल कायम कर देते है। ऐसे ही एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया। जिसे सुनकर लोग शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा ( Vijayapura) में रहने वाले एक मुस्लिम शख्स ने 10 साल तक एक अनाथ हिंदू लड़की को पाला और अब उसकी पूरी हिंदू दिक परंपराओं के अनुसार एक हिंदू लड़के से शादी करवाई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम शख्स का नाम  महबूब मसली जिन्होंने वर्षीय वर्षीय हिंदू लड़की पूजा वाडिगेरी को 10 साल तक देखभाल की। उन्होंने शुक्रवार को पुरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करवाई। बता दें कि पूजा ने 10 साल पहले अपने माता-पिता को खो दिया और उसके रिश्तेदारों ने उसे पालने से मना कर दिया। उसके बाद महबूब मसली ने उसकी देखभाल पिता के रूप में की।

    महबूब को पहले से ही दो बेटियों और दो बेटे है। इस बारे में पूजा मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं उसकी शादी उस धर्म के व्यक्ति से करूं जिससे वह संबंधित है। पूजा काफी समय तक मेरे घर में रही लेकिन मैंने हमारे धर्म (इस्लाम) का पालन करने या किसी मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया।

    यह हमारे धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। दूल्हे के माता-पिता ने पूजा को खुशी-खुशी स्वीकार किया है। दहेज की मांग नहीं की। यह खबर के वायरल होने बाद सभी लोग महबूब मसली की तारीफ कर रहे है।