Nadda congratulates Vice President Venkaiah Naidu on his birthday

Loading

नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 71वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को जन्मदिवस की बधाई। अपने लंबे अनुभव और बुद्धिमत्ता से आपने हम सभी का बहुत मार्ग दर्शन किया है।” भाजपा अध्यक्ष ने राज्यसभा के सभापति के तौर पर नायडू के अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आपकी अध्यक्षता में राज्यसभा ने जबर्दस्त काम किया है और इस दौरान सदन में कामकाज की उत्पादकता भी बढ़ी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” आंध्र प्रदेश के चावतापालेम में एक जुलाई 1949 को जन्मे नायडू 1998 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने के बाद 2017 में वह देश के उपराष्ट्रपति चुने गए।(एजेंसी)