नरिंदर बरागटा (Photo Credits-Facebook)
नरिंदर बरागटा (Photo Credits-Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जुब्बल कोटखाई सीट से भाजपा विधायक नरिंदर सिंह बरागटा (Narinder Singh Bragta Passes Away) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 69 साल थी। बरागटा कुछ दिन पहले ही कोविड से ठीक हुए थे। लेकिन उन्हें स्वास्थ से जुड़ी कुछ और दिक्कतें थी। जिसके कारण चंडीगढ़ के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। 

    बता दें कि नरिंदर सिंह बरागटा के निधन की पुष्टि करते हुए उनके बेटे चेतन सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे पिता व हम सभी के प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक सम्मानीय श्री नरेन्द्र बरागटा जी स्वास्थ्य से सम्बंधित लम्बे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए। मेरे परिवार के सदस्यों समान समस्त समर्थकों,कार्यकर्ताओं को बड़े दुःखी मन के साथ यह खबर दे रहा हूँ कि श्री नरेन्द्र बरागटा जी अब हमारे मध्य नही रहे। कोविड-19 के चलते तमाम शुभचिंतकों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं से निवेदन रहेगा कि धैर्य व सयंम बनाएं रखें। भावभीनी एवं अश्रुपूर्ण यह पल हमारे जीवन के सबसे दुःखदायी क्षण आप सभी के साथ साँझा कर रहा हूँ।

    बेटे चेतन ने निधन की दी जानकारी-

    उल्लेखनीय है कि हिमाचल की राजनीति में पहचान रखने वाले नरिंदर सिंह बरागटा का जन्म 15 सितंबर 1952 को शिमला में हुआ था। बरागटा ने छात्र जीवन से राजनीति शुरू की और एक अलग पहचान बनाई। बीजेपी हिमाचल में वे कई अहम पदों पर रहे थे।