Indian railway

    Loading

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी (Coronavirus)से जूझ रहे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए रेलवे जल्द ही स्पेशल ट्रेनें  (Indian Railways Special Trains) चलाने का ऐलान किया है। वेस्टर्न रेलवे (Western Railway)ने 11 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्वीट भी किया है। साथ ही रेलवे ने यात्रियों से कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए है। चलिए जानते हैं इन 11 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट।  

    1. 09009/09010 (मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल)

    यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। 09009 सोमवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से रात 11 बजे चलेगी। यह 25 फरवरी को मुंबई से चलेगी और 26 फरवरी को शाम पौने चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह हर मंगलवार और शनिवार रात 10 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह 26 फरवरी को नई दिल्ली से चलेगी और 27 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम और कोटा में ठहरेगी।

    2. 09289/09290 (बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल) 

    09289 हर शुक्रवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 25 फरवरी से होगी और यह 26 फरवरी को सुबह पौने सात बजे महुवा पहुंचेगी। महुवा से यह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, वीरमगम, सुरेंद्रनगर, बोटाड, ढोला, ढासा, लिलिया मोटा, सावरकुंडला और राजुला स्टेशनों पर रुकेगी।

    3. 09293/09294 (बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल)

     09293 हर बुधवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 2 मार्च से होगी और यह 3 मार्च को सुबह पौने सात बजे महुवा पहुंचेगी। महुवा से यह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, वीरमगम, सुरेंद्रनगर, बोटाड, ढोला, ढासा, लिलिया मोटा, सावरकुंडला और राजुला स्टेशनों पर रुकेगी।

    4. 09336/09335 (इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल)

     यह ट्रेन 27 फरवरी से चलेगी। 09336 हर रविवार को रात साढ़ 11 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन दोपहर बाद 2 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। गांधीधाम से यह हर सोमवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन देवास, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, अहमदाबाद और वीरमगम में ठहरेगी।

    5. 09507/09506 (इंदौर-उज्जैन स्पेशल) डेली

    यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। 09507 रोज शाम को 6 बजे इंदौर से चलेगी और उसी दिन रात 8 बजकर 5 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 8 बजे उज्जैन से चलेगी और सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर इंदौर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर, मंगलिया गांव, बरलाई, देवास आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

    6. 09518/09517 (उज्जैन-नागदा स्पेशल) डेली

    यह ट्रेन 2 मार्च से चलेगी। 09518 सुबह 7 बजे उज्जैन से चलेगी और उसी दिन सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर नागदा पहुंच जाएगी। वापसी में यह शाम 6 बजे नागदा से चलेगी और शाम 7 बजकर 40 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। रास्ते में यह नाईखेड़ी, असलोदा, पलसोरा मकरावा, उन्हेल, पिपलोदा बागला और भाटीसूदा में रुकेगी।

    7. 09554/09553 (उज्जैन-नागदा स्पेशल) डेली 

    यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। 09554 रात 8 बजकर 40 मिनट पर उज्जैन से चलेगी और रात 10 बजकर 10 मिनट पर नागदा पहुंचेगी। वापसी में यह रात 11 बजकर 35 मिनट पर नागदा से चलेगी और अगले दिन तड़के 1 बजकर 5 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। रास्ते में यह नाईखेड़ी, असलोदा, पलसोरा मकरावा, उन्हेल, पिपलोदा बागला और भाटीसूदा में रुकेगी।

    8. 09341/09342 (नागदा-बीना स्पेशल) डेली 

    यह ट्रेन 2 मार्च से चलेगी। 09341 सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर नागदा से चलेगी और रात 10 बजे बीना पहुंचेगी। बीना से यह सुबह 7 बजे चलेगी और शाम साढ़े 5 बजे नागदा पहुंचेगी।

    9. 09545/09546 (रतलाम-नागदा स्पेशल) डेली

     यह ट्रेन भी 2 मार्च से चलेगी। यह रोज सुबह दस बजे रतलाम से चलेगी और सुबह 11 बजे नागदा पहुंचेगी। नागदा से यह रोज सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर चलेगी और सुबह साढ़े नौ बजे रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन बांगरोड, रूनखेड़ा, खचरोड और बेरावन्या में रुकेगी।

    10. 09528/09527 (भावनगर टर्मिनस-सुरेंद्रनगर स्पेशल) डेली 

    यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। 09528 सुबह 5 बजे भावनगर से चलेगी और सुबह नौ बजे सुरेंद्रनगर पहुंचेगी। वापसी में यह शाम साढ़े 6 बजे सुरेंद्रनगर से चलेगी और रात 11 बजे भावनगर पहुंचेगी।

    11. 09534/09533 (भावनगर टर्मिनस-सुरेंद्रनगर स्पेशल) डेली

    यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। यह रोज दोपहर बाद 2 बजे भावनगर से खुलेगी और शाम 6 बजकर 5 मिनट पर सुरेंद्रनगर पहुंचेगी। सुरेंद्रनगर से यह सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और दोपहर बाद डेढ़ बजे भावनगर पहुंचेगी।