navjot
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब कांग्रेस (Punjab Congres) में बीते कई दिनों से चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) के बीच सियासी घमासान पर आज शायद एक अहम फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद (Punjab Congress Chief) की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इसका ऐलान कुछ घंटों के बाद आज यानी रविवार को हो सकता है।

    पता हो कि पिछले लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू एक-दूसरे के खिलाफ अनेकों बयान देते रहे हैं। इस मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की राजनीति से जुड़ा कोई अहम फैसला करने को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा था। 

    इधर सूत्रों की जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी आलाकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होने के बाद आज शायद नवजोत सिंह सिद्धू सबसे पहले अमृतसर जाकर गोल्डन टैंपल में मत्था टेकेंगे। उसके बाद वे अपने कार्यों कि  की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही सिद्धू का यह भी मानना है कि अमृतसर की जनता ने ही उनको इतना प्यार और सम्मान दिया है, जिसकी वजह से वे आज यहां पहुंच पाए हैं। इसीके चलते सिद्धू सबसे पहले आज अमृतसर ही जाएंगे।

    गौरतलब है कि इसके पहले बीते शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) से मिलने के बाद कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लिया गया कोई भी फैसला सभी को ही मान्य होगा।

    बता दें कि अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में मतभेद की वजह से पंजाब कांग्रेस में बढ़े तनाव के बीच रावत चंडीगढ़ गए हुए थे। तभी से ऐसी अटकलें थी कि क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) को पंजाब में कांग्रेस इकाई का प्रमुख भी बनाया जा सकता है। जिसको लेकर आज अब यह कयास हैं कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आज मिल सकती है।