Loading

सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की आज यानी 20 जनवरी को जयंती है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर कई भक्तों ने ‘बंगला साहिब गुरुद्वारा’ में माथा टेका। इसके अलावा अलग-अलग शहरों से इस शुभ दिन पर लोग गुरुद्वारा ज़रूर जाते हैं। वहीं आज के दिन गुरुद्वारों में कीर्तन और गुरबानी का पाठ किया जाता है।