पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, शिंजो आबे और एसपी बालासुब्रमण्यम को मिलेगा पद्म विभूषण

Loading

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central Government) ने सोमवार को पद्म पुरुस्कारों (Padma Awards) का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe), दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया जाएगा। वहीं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) को पद्म भूषण मिलेगा। 

केंद्र सरकार ने सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। 

पद्म विभूषण:

अनुक्रमांक नाम क्षेत्र  राज्य/देश 
1 शिंजो अबे  सार्वजनिक क्षेत्र   जापान 
2 गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)  कला  तमिलनाडु 
3 सैंड कलाकार सुदर्शन साहू कला  ओडिशा 
4  बीबी लाल पुरातत्वविद दिल्ली 
5 मौलाना वहिदुद्दिन खान अध्यात्मवाद दिल्ली 
6 श्री नरिंदर सिंह कपानी(मरणोपरांत) विज्ञान और प्रौद्योगिकी  अमेरिका 
7 डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े दवा  कर्नाटक 

 

पद्म भूषण:

1 रामविलास पासवान (मरणोपरांत) सार्वजनिक क्षेत्र  बिहार 
2 तरुण गोगोई (मरणोपरांत) सार्वजनिक क्षेत्र  असम 
3 तारलोचन सिंह सार्वजनिक क्षेत्र  हरियाणा 
4 चंद्रशेखर कांबरा शिक्षा और साहित्य  कर्नाटक 
5  कृष्णन नायर शांतकुमारी कला  केरला 
6 सुमित्रा महाजन सार्वजनिक क्षेत्र  मध्यप्रदेश 
7  नृपेंद्र मिश्रा नागरिक सेवाएं उत्तर प्रदेश 
8 धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) अध्यात्मवाद उत्तर प्रदेश 
9 रजनीकांत श्रॉफ व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र 
10 केशुभाई पटेल  सार्वजनिक क्षेत्र  गुजरात 

 

 पद्म श्री:

गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) सहित 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार मिलेगा।