bsf

Loading

 जम्मू. पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने शनिवार को रात करीब दस बजे हीरानगर सेक्टर के पंसार-मन्यारी इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी । अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच सुबह पांच बजकर दस मिनट तक गोलीबारी चलती रही जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भूमिगत बंकरों में रात गुजारनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी भी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है।