army
file- photo

Loading

 जम्मू. पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से गोलीबारी देर रात करीब 12.45 बजे शुरू हुई।

सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी तड़के तीन बजे तक जारी रही लेकिन भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके निवासियों में दहशत फैल गई, जो अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बिताने को मजबूर हुए।