petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जब से भारत (India) में अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू हुई है। वैसे ही एक बार फिर देश की सड़कों पर फिर वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। जिसके चलते अब पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की मांग भी फिर से बढ़ गई है। इधर कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती डिमांग के बीच आज भी गुरुवार को तेल के भाव स्थिर रहे। आज यानी 17 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई भी बदलाव भी नहीं किया गया है। इसके चलते दिल्ली के बाजार में पेट्रोल का रेट आज 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम आज भी 87.41 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले बीते बुधवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ था।

    जानें प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें:  

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

    शहर

    डीजल

    पेट्रोल

     

    दिल्ली

    96.66

    87.41

     

    मुंबई

    102.82

    94.84

     

    कोलकाता

    96.58

    90.25

     

    चेन्नई

    97.91

    94.04

     

    रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।