petrol diesel
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें, बीते गुरुवार को हुई बढ़ोतरी के बाद स्थिर रहे। आज शुक्रवार यानी 25 जून को दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 97।76 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर रहा, जबकि डीजल (Diesel Price Today) का दाम अब 88।30 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99 रुपये प्रति लीटर के करीब रही। बीते गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर की फिर से बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के साथ ए।बी।ए। पूरे देश में इन पेट्रोलियम उत्पादों के भाव भी अब एक  नई ऊंचाई पर हैं। बता दें कि मूल्य वर्धित कर (VAT) और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग ही होती हैं।

    जानें प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें:  

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    डीजल

    पेट्रोल

     

    दिल्ली

    97.76

    88.30

     

    मुंबई

    103.89

    95.79

     

    कोलकाता

    97.63

    91.15

     

    चेन्नई

    98.88

    92.89

     

    रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।