Petrol-Diesel Price
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि लगातार हो रही है। एक बार फिर से पेट्रोल-डीज़ल के दाम (Prices) बढ़े हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.04 रुपए प्रति लीटर और एक लीटर डीजल की कीमत 87.28 रुपए हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चूका है।

    भोपाल में पेट्रोल 104.59रुपए प्रति लीटर, मुंबई में अब पेट्रोल 102.58 रुपए 

    देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल और भी महंगा हो गया है। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। भोपाल में पेट्रोल 104.59रुपए प्रति लीटर तो वहीं मुंबई में अब पेट्रोल 102.58 रुपए और डीजल 94.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है।

    आज तेल का भाव

    – दिल्ली- पेट्रोल- 96.41  डीजल- 87.28

    – कोलकाता- पेट्रोल- 96.34 डीजल- 90.12

    – मुंबई- पेट्रोल- 102.58 डीजल- 94.70

    – चेन्नई- पेट्रोल- 97.69 डीजल- 91.92

    – भोपाल- पेट्रोल- 104.59 डीजल- 95.91

    महंगा हो रहा है तेल

    तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं। अगर देखा जाए तो चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में बार-बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम काफी बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ना भी फ्यूल के दाम बढ़ने की एक वजह है।