petrol
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि लगातार हो रही है। एक बार फिर से पेट्रोल-डीज़ल के दाम (Prices) बढ़े हैं। आज तेल की कीमतों में एक बार फिर इज़ाफ़ा हुआ। पेट्रोलियम कंपनियों (Petroleum Companies) की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 28 पैसे प्रति लीटर आज यानी 11 जून को महंगा हुआ है। इसके साथ ही अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.85 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 86.75 रुपए हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में अब पेट्रोल 101.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

    मुंबई में अब पेट्रोल 101.04 रुपए प्रति लीटर 

    देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल और भी महंगा हो गया है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और तेलंगाना समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। मुंबई में अब  पेट्रोल 101.04 रुपए और डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है। 

    पेट्रोल-डीजल का भाव 

    दिल्ली- पेट्रोल- 95.85 डीजल- 86.75

    कोलकाता- पेट्रोल- 95.80 डीजल- 89.60

    मुंबई- पेट्रोल- 101.04 डीजल- 94.15

    चेन्नई- पेट्रोल- 97.19 डीजल- 91.42

    और महंगा हुआ पेट्रोल

    तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं। अगर देखा जाए तो चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 23वीं बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.25 रुपए और डीजल का दाम 5.83 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ना भी फ्यूल के दाम बढ़ने की एक वजह है। 

    आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।