petrol

    Loading

    नयी दिल्ली. बहुत दिनों बाद आज यानी सोमवार यानी 12 जुलाई, 2021 को डीजल के दामों में थोड़ी कटौती की गई है। ऐसे में लगभग 3 महीनों बाद डीजल (Diesel) सस्ता हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आजकल डीजल पर मेहरबान लग रही हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते भी दो दिन ऐसा हुआ था कि पेट्रोल (Petrol) महंगा हुआ था, लेकिन डीजल के दाम फिर भी स्थिर रहे थे। इसी क्रम में आज पेट्रोल जहां फिर एक बार महंगा हुआ है, वहीं डीजल आज थोडा सस्ता हो गया है।

    आज देखा जाये तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 28 पैसों की भारी बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल आज 16 पैसे सस्ता हुआ है। पता हो किशुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी। कच्चा तेल की कीमत 65 रुपये की तेजी के साथ 5,488 रुपये प्रति बैरल हो गई थी। 

    जानें क्या हैं आज के रेट :

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

     

    डीजल

    दिल्ली

    101.19

    89.72

    मुंबई

    107.20

    97.29

    कोलकाता

    101.35

    94.81

    चेन्नई

    101.92

    94.24

     

    रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं  तेल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कितना है, अब आपके शहर में आजपेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।