modi

Loading

नयी दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय विदेश सेवा (IFS) दिवस पर विदेश सेवा से जुड़े अधिकारियों को शुक्रवार को बधाई दी और देश सेवा एवं वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय एवं अन्य देशों के नागरिकों को मदद पहुंचाने, उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने तथा वंदे भारत अभियान में भी उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आईएफएस दिवस पर मैं भारतीय विदेश सेवा के सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं। देश सेवा और वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनका कार्य प्रशंसनीय है। वंदे भारत अभियान और कोविड-19 महामारी के दौरान अपने एवं अन्य देशों के नागरिकों की मदद पहुंचाने में उनके प्रयास स्मरणीय रहें।”