आगरा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video Conference) के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना (Agra Metro Rail Project) के निर्माण कार्यों की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने आगरा के 15वीं वाहिनी पी.ए.सी. परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर शुरुआत की।
आगरा के पास बहुत पुरातन पहचान तो हमेशा रही है।
अब इसमें आधुनिकता का नया आयाम जुड़ रहा है।
सैकड़ों वर्षों का इतिहास संजोए ये शहर अब 21वीं सदी के साथ कदमताल मिलाने के लिए तैयार हो रहा है: पीएम @narendramodi pic.twitter.com/s1kjVCxqqA
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 7, 2020
कौन-कौन थे शामिल:
इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
PM Narendra Modi inaugurates the construction work of Agra Metro Project via video conferencing; UP Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath also join the programme. pic.twitter.com/Q3gl2GuWW0
— ANI (@ANI) December 7, 2020
क्या है प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 8,379.62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत कुल 29.4 किमी. लम्बे दो कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। ताज ईस्ट गेट से सिकन्दरा के बीच लगभग 14 किमी. लम्बा पहला कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैण्ट से कालिन्दा विहार के बीच निर्मित होगा, जिसकी लम्बाई 15.4 किमी. होगी और इसमें कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।
आगरा में स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने के लिए पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
पिछले साल जिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शिलान्यास करने का मुझे मौका मिला था, वो भी अब बनकर तैयार है: पीएम @narendramodi pic.twitter.com/TuoeM0KyA2
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 7, 2020
वर्ष 2014 के बाद के छह वर्षों में देश में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो लाइन देशभर में ऑपरेशनल हैं और लगभग 1000 किमी मेट्रो लाइन पर तेजी से काम चल रहा है: पीएम @narendramodi pic.twitter.com/WTQturFYiw
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 7, 2020
किसे होगा इससे लाभ:
प्राप्त सूचना के अनुसार, इस मेट्रो रेल परियोजना से आगरा की 26 लाख की आबादी को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही, हर साल आगरा आने वाले लगभग 60 लाख पर्यटक भी शहर में विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के रूप में आगरा शहर को एक अत्याधुनिक और वैश्विक स्तर का मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) उपलब्ध हो सकेगा। आगरा मेट्रो रेल के कॉरिडोर इस तरह निर्धारित किए गए हैं कि शहर के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ा जा सके।
नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के तहत 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने की तैयारी है।
Multi-modal Connectivity Infrastructure Master Plan पर भी काम किया जा रहा है।
कोशिश है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया से निवेश आकर्षित किया जाए। pic.twitter.com/kmAByvxXvH
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 7, 2020