LIVE | PM मोदी ने किया एकता मॉल का भी उद्घाटन, देखें सिर्फ 'नवभारत डिजिटल' पर | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटOctober, 30 2020

PM मोदी ने किया एकता मॉल का भी उद्घाटन, देखें सिर्फ ‘नवभारत डिजिटल’ पर

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
13:48 PMOct 30, 2020

PM मोदी न्यूट्री ट्रेन में सफर करते हुए

Courtsey: ANI

13:26 PMOct 30, 2020

PM मोदी ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया

आज आरोग्य वन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया। अब यहां देश के अलग-अलग हिस्सों और संस्कृति से जुड़े हैंडलूम के सामान भी मिल पाएंगे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर वैसे तो दुनियाभर से लोग आते हैं, ऐसे में अब यहां एक ही जगह पर लोगों को देश के अलग-अलग हैंडलूम प्रोडक्ट मिल पाएंगे। इसके अलावाPM मोदी ने चिल्ड्रन न्यूट्रीशन पार्क का भी आज उद्घाटन किया है।

Courtsey: ANI

12:54 PMOct 30, 2020

उद्घाटन के बाद PM मोदी आरोग्य वन को देखते हुए


Courtsey: ANI

12:29 PMOct 30, 2020

PM मोदी ने आरोग्य वन का उद्घाटन किया

PM नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को केवडिया में आरोग्य वन की शुरुआत की। बता दें कि इस वन में करीब पांच लाख से अधिक औषधियां हैं।

Courtsey: ANI

12:23 PMOct 30, 2020

PM मोदी करेंगे आरोग्य वन की शुरुआत

अब से कुछ समय बाद PM मोदी आरोग्य वन की शुरुआत करेंगे। बता दें करीब 17 एकड़ में फैला है, जहां अलग-अलग औषधियों को भी लगाया गया है। 

11:58 AMOct 30, 2020

PM मोदी पहुंचे केवाडिया

Courtsey: ANI

11:44 AMOct 30, 2020

सरदार पटेल प्राणी उद्यान में हो रही तैयारियां

PM नरेंद्र मोदी ने आज नर्मदा जिले के केवडिया में जंगल सफारी के नाम से मशहूर सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन करने वाले हैं।

11:02 AMOct 30, 2020

PM नरेंद्र मोदी केवडिया के लिए रवाना

PM नरेंद्र मोदी अब गांधीनगर से केवडिया के लिए रवाना हो चुके हैं। अब से कुछ देर में वे केवडिया में कई योजनाओ की शुरुआत करेंगे।

10:53 AMOct 30, 2020

गांधीनगर में PM मोदी केशुभाई पटेल के परिवार से मिलते हुए

Load More

Loading

गांधीनगर. आज PM मोदी गुजरात पहुँच गए हैं। इस दौरान वह गांधीनगर में मुख्यमंत्री स्वर्गीय केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने वाले हैं। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का उद्घाटन करने वाले हैं। इस तरह आज PM मोदी का पूरा दिन आज व्यस्त रहने वाला है। 

क्या क्या होना है आज गांधीनगर में PM मोदी द्वारा: 

  • आज दोपहर 1 बजे एकता मॉल का PM मोदी करेंगे उद्घाटन।
  • इसके बाद  चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का दौरा होगा।
  • इसके बाद दोपहर 3:45 बजे जंगल सफारी और जियोडेसिक डोम एवियरी का उद्घाटन।
  • शाम 5 बजे अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास।
  • शाम 7 बजे डायनामिक डैम लाइटिंग का उद्घाटन होगा।
  • इसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सभी संयुक्त राष्ट्र भाषाओं में) और केवडिया मोबाइल ऐप की वेबसाइट का उद्घाटन और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी रहेगा।

गौरतलब है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (Keshubhai Patel) का बीते बृहस्पतिवार को गुजरात में निधन (Death) हो गया है । वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी थी । वहीं PM मोदी (Narendra Modi) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। बता दें कि 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा पहले से तय था। लेकिन पूर्व CM केशुभाई के निधन से उन्क्के कार्यक्रम में थोडा फेरबदल किया गया है। आज उनके निधन के चलते बीजेपी ने आज राज्य में उपचुनाव प्रचार रैली को रद्द कर दिया है।

अब नए कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात में होंगे। आज के कार्यक्रम का विवरण ऊपर दे दिया गया है। वहीं 31 अक्टूबर को PM मोदी आरोग्य वन का उद्घाटन करने वाले हैं  और फिर वे नए IAS अफसरों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वे सी प्लेन से अहमदाबाद के लिए वापस  रवाना हो जायेंगे।   

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.