UP roof collapse

Loading

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। मुरादनगर (Muradnagar Cemetery) में ‘श्मशान भूमि’ की छत गिरने से 21 लोग मारे गए जबकि कम से कम 20 अन्य घायल हो गये। साथ ही कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं और बचाव कार्य चल रहा है। अब तक 38 लोगों को बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि, जब छत ढही, तो बारिश से बचने के लिए कई लोग उसके नीचे खड़े थे। इनमें से अधिकतर लोग जयराम के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था। बचाव कर्मी यह सुनिश्चित करने के लिए घंटों तक मलबा हटाते रहे कि कहीं और कोई उसमें फंसा न हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मुरादनगर के उखलारसी भेजी गयी है जहां यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने रविवार शाम को बताया कि इस घटना में 21 लोगों की मौत होने के अलावा 20 अन्य को घायल अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि घायलों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ अन्य को उनके रिश्तेदार घटनास्थल से ले गये। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। 

दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है   

हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है : मोदी 

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।