priyanka

Loading

नयी दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार को लेकर एक बार फिर कांग्रेस (Congress) नेता प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) ने जंग छेड़ दी है । इसकी ताजा कड़ी में आज उन्होंने योगी सरकार (Yogi Aditynath) को घेरते हुए,  उत्तरप्रदेश के धान किसान की दुर्दशा पर अपनी चिंता जताई है। यही नहीं उन्होंने योगी सरकार को चतावनी देते हुए कहा कि, अगर किसानों को सही दाम नहीं दिलाये गए तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन  पर उतरेगी।

दरअसल आज प्रियंका गाँधी ने एक ट्वीट करके उत्तरप्रदेश के धान के किसानों की व्यथा को लेकर योगी सरकार पर चोट की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।”

वहीं उन्होंने आगे लिखा की, ” ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा। उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।”

बता दी कि कांग्रेस वैसे ही कृषि विधेयक को लेकर केंद्र सरकार से नाराज चल्र रही है। वहीं हाथरस कांड को लेकर भी राहुल और प्रियंका गाँधी योगी सरकार पर वार करे रहे हैं। गौरतलब है कि हाथरस में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़ित के इंसाफ के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दिल्ली से हाथरस निकले थे। 

लेकिन पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों का काफिला रोक दिया था , जिसके बाद दोनों नेता अपने अन्य नेताओं के साथ पैदल ही 142 किमी हाथरस के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें रोका और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। जिसमें राहुल गांधी को भी धक्का लगा और वह गिरते गिरते बचे। पैदल रास्ते में ही राहुल व प्रियंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था । हालाँकि बाद में राहुल-प्रियंका गाँधी मृतक पीडिता के घरवालों से मिले थे ।