Farmers protest
File Photo

    Loading

    उत्तर प्रदेश : केन्द्र (Modi Govt) के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत भारत बंद (Bharat Bandh Today) के तहत भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के सदस्यों ने शुक्रवार यहां सड़कें जाम कर दीं। प्रदर्शनकारियों (Farmers Protest) ने दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुज़फ्फरनगर-देवबंद मार्ग जाम किया।

    प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है, जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

     

    बंद का आह्वान दिल्ली से लगी तीन सीमाओं-सिंघू, गाजीपुर और टीकरी पर किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर किया गया है।