कांग्रेस विधायक सिद्धू के घर पहुंचे (Photo Credits-ANI Twitter)
कांग्रेस विधायक सिद्धू के घर पहुंचे (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल विधानसभा (Punjab Assembly Elections 2022) के चुनाव होने हैं। लेकिन उससे पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी सियासी लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को भले ही कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी है। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह अब भी नाराज हैं। इसी बीच आज फिर दोनों नेताओं की तरफ से शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    ज्ञात हो कि अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर विधायकों का पहुंचना जारी है। सिद्धू का दावा है कि 62 कांग्रेस के विधायक उनके पास पर पहुंचे हैं। राज्य में कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या 80 है। सिद्धू स्वर्ण मंदिर का भी आज दौरा करने जा रहे हैं। अमरिंदर सिंह के विधायकों के लिए बुलाई गई लंच से पहले सिद्धू ने एक हिसाब से अपनी ताकत दिखा दी है।

    सिद्धू के घर पर जुटे 62 कांग्रेसी विधायक-

    दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सभी विधायकों और सांसदों को पंचकुला में लंच के लिए आमंत्रित किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की यहां कितने लोग शामिल होंगे। दरअसल सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह और भी अधिक नाराज हो गए हैं। अगर चुनाव से पहले दोनों के बीच का मामला अगर नहीं सुलझा तो पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है।