राहुल गांधी ने उत्तर भारत पर दिया विवादित बयान, स्मृति ईरानी बोलीं – ‘एहसान फरामोश’

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) ने उत्तर भारत (North India) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दक्षिण भारतीय (South Indian) लोगों से तुलना करते हुए उत्तर भारतीय लोगों को न समझ बताया है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) हमलावर हो गई है। अमेठी (Amethi) से सांसद  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smruti Irani) ने तीखा हमला बोलते हुए उन्हें एहसान फरामोश बताया है। 

    ईरानी ने ट्ववीट करते हुए लिखा, “एहसान फरामोश! इनके बारे में तो दुनिया कहती है – थोथा चना बाजे घना।” उन्होंने कहा, “उत्तर भारत के लोगों के लिए इतनी घृणा है तो, ये लोग यहां राजनीति क्यों कर रहे हैं। जिस उत्तर भारत का वह अपमान कर रहे हैं, उन्हें भूलना नहीं चाहिए उनकी माता सोनिया गांधी यही के एक लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। 

    क्या है मामला?

    राहुल गांधी दो दिन की यात्रा पर केरल पहुंचे हैं। मंगलवार को त्रिवेंद्रम में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा, “पहले 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद था। मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना बहुत नया था, क्योंकि अचानक मैंने पाया कि यहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों पर विस्तार में जाने वाले हैं।”

    प्रियंका इस पर चुप क्यों?   

    केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “हर मुद्दे पर बयान देने वाली प्रियंका इस पर चुप क्यों है, अभी तक उन्होंने इस बयान का खंडन क्यों नहीं किया।” उन्होंने कहा, “ये जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, इनको जवाब देना पड़ेगा जब ये गांधी परिवार अमेठी लौटेंगे तो उन्हें जनता को जवाब देना पड़ेगा।”

    योगी ने भी बोला हमला

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Aditynath) ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कहा, “सनातन आस्था की तपस्थली केरल (Kerala) से लेकर प्रभु श्री राम (Lord Rama) की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश तक सभी लोग आपको समझ चुके हैं। विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है। हम उत्तर या दक्षिण में नहीं, पूरे भारत को माता के स्वरूप में देखते हैं।”

    श्रीमान राहुल जी, श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि 'भारत जमीन का नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है'। कृपया आप इसे अपनी ओछी राजनीति की पूर्ति के लिए 'क्षेत्रवाद' की तलवार से काटने का कुत्सित प्रयास न करें। भारत एक था, एक है, एक ही रहेगा। भारत माता की जय।

    योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

    विभाजन की राजनीति नहीं चलेगी

    भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने भी कांग्रेस नेता (Congress Leader) पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, “कुछ दिन पहले वह पूर्वोत्तर में थे और भारत के पश्चिमी हिस्से के खिलाफ जहर उगल रहे थे। आज दक्षिण में वह उत्तर के खिलाफ जहर उगल रहे है। फूट डालो और राज करो की राजनीति से काम नहीं चलता राहुल गांधी जी! लोगों ने इस राजनीति को खारिज कर दिया है। देखिये आज गुजरात में क्या हुआ!”