बेमिसाल और अद्भुत हैं श्री गडकरी की उपलब्धियां, जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं – राजनाथ सिंह

    Loading

    लखनऊ. केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के जन्मदिन (HBD Nitin Gadkari) पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने उनकी उपलब्धियों व नेतृत्व क्षमता की तारीफ़ करते हुए उन्हें बेमिसाल राजनेता बताया है।

    उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि “नितिन जी अपनी कार्यशैली, कार्य क्षमता और अपने बेबाक व्यक्तित्व और सफल कृतित्व के कारण बहुत कम समय में भारतीय राजनीति में अपना एक अहम स्थान बनाने में सफल रहे हैं। वे राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में उन्होंने जो उपलब्धियां अर्जित की है वह बड़ी बेमिशाल व् अद्भुत है।”

    राजनाथ सिंह का श्री गडकरी को बधाई सन्देश यहाँ पढ़ें

    श्री गडकरी के कार्यों की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि “अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत में रिकार्ड संख्या में सड़कों का निर्माण कराया है। उन्होंने भारतीय परिवहन व्यवस्था को नई पहचान देने के साथ-साथ आधार भूत संरचना को मजबूती देने का भी काम किया है। मैं नितिन जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें अपनी हार्दिक शुभेच्छा प्रेषित करता हूँ तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।”