Woman raped on pretext of getting her a job and marriage in Maharashtra's Thane, accused arrested
Representative Image

    Loading

    बेंगलुरु: हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral) हुए एक महिला (Woman) से कथित तौर पर रेप (Rape) और उसे प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस (Police) ने गिरफ्तारी (Arrest) कर ली है। इस केस में बंगलुरु पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट किया है। पांच आरोपियों में उनकी एक महिला भी शामिल है। दरअसल, असम पुलिस ने हाल ही में इस इस मामले के आरोपियों का पता लगाने के लिए ट्विटर पर इनकी तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि, तस्वीरें साझा करने के महज़ कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तारियां कर ली गईं हैं।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सभी राज्यों की पुलिस से मामले की जांच में शामिल होने की अपील की थी। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले को लेकर अपने एक बयान में कहा है कि, एक वीडियो क्लिप सामने आया था जिसमें एक समूह महिला का शोषण कर रहा था और उसे प्रताड़ित कर रहा था। इस वीडियो के आधार पर पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वीडियो क्लिप सामने आने के बाद अपराधियों का तुरंत पता लगाया गया और गिरफ्तारियां की गई हैं।  

    पुलिस ने कहा, वीडियो क्लिप के कंटेट और गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर राज्य के राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि, पीड़ित महिला को मानव तस्करी के लिए भारत लाया गया था। आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पैसों को लेकर कुछ विवाद के कारण, अपराधियों ने पीड़िता को क्रूरता से पीटा।