प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदनगर. जिले में बलात्कार पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटने की खबर सामने आयी है। पीड़िता ने आरोपियों पर 2016 में बलात्कार का मामला दर्ज किया था। इस कारण दम्पति को पीटा गया है।

Loading

अहमदनगर. जिले में बलात्कार पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटने की खबर सामने आयी है। पीड़िता ने आरोपियों पर 2016 में बलात्कार का मामला दर्ज किया था। इस कारण दम्पति को पीटा गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2016 में पीड़िता आरोपियों में से कुछ लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। यह मामला वापस लेने के लिए पीड़िता के पिता, भाई, देवर और अन्य रिश्तेदारों ने दम्पति को पेट्रोल डालकर पट्टे से बुरी तरह पीटा।

पीटते समय आवाज को रोकने के लिए आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति का मुंह कपडे से बांध दिया था। इतना ही नहीं दम्पति को मारते हुए मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस घटना में दम्पति के सात रिश्तेदार आरोपियों में शामिल होने की जानकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच आयपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी।