Republic Day 2021 Live | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश को संबोधन, कहा- किसानों के हित में नए कृषि कानून | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट3 years ago

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश को संबोधन, कहा- किसानों के हित में नए कृषि कानून

ऑटो अपडेट
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
20:10 PMJan 25, 2021

राष्ट्रपति ने जवानों को दी बधाई

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों, अर्ध-सैनिक बलों और पुलिस के जवान, प्रायः अपने परिवार-जन से दूर रहते हुए त्योहार मनाते हैं। उन सभी जवानों को मैं विशेष बधाई देता हूं।

20:10 PMJan 25, 2021

राष्ट्रपति ने भीमराव अंबेडकर को किया याद

राष्ट्रपति ने कहा कि हम सबको ‘संवैधानिक नैतिकता’ के उस पथ पर निरंतर चलते रहना है जिसका उल्लेख बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने 4 नवंबर, 1948 को, संविधान सभा के अपने भाषण में किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि ‘संवैधानिक नैतिकता’ का अर्थ है - संविधान में निहित मूल्यों को सर्वोपरि मानना।

20:10 PMJan 25, 2021

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को सदैव याद रखें

राष्ट्रपति ने कहा कि यह हम सबके हित में है कि, हम अपने संविधान में निहित आदर्शों को, सूत्र-वाक्य की तरह, सदैव याद रखें। मैंने यह पहले भी कहा है, और मैं आज पुनः इस बात को दोहराऊंगा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर मनन करना, हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।

20:09 PMJan 25, 2021

देशवासियों वैक्सीन रूपी संजीवनी का लाभ अवश्य उठाएं

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि आप सब, दिशा-निर्देशों के अनुरूप, अपने स्वास्थ्य के हित में इस वैक्सीन रूपी संजीवनी का लाभ अवश्य उठाएं और इसे जरूर लगवाएं। आपका स्वास्थ्य ही आपकी उन्नति के रास्ते खोलता है।

19:49 PMJan 25, 2021

हमने स्वदेशी वैक्सीन बनाई

राष्ट्रपति ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत ने, कोरोना-वायरस से बचाव के लिए अपनी खुद की वैक्सीन भी बना ली है। अब विशाल पैमाने पर, टीकाकरण का जो अभियान चल रहा है वह इतिहास में अपनी तरह का सबसे बड़ा प्रकल्प होगा।

19:45 PMJan 25, 2021

नई ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उभरने की आकांक्षा रखता है

राष्ट्रपति ने कहा कि 2020 में घोषित ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ में प्रौद्योगिकी के साथ-साथ परंपरा पर भी ज़ोर दिया गया है। इसके द्वारा एक ऐसे नए भारत की आधारशिला रखी गई है जो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ज्ञान-केंद्र के रूप में उभरने की आकांक्षा रखता है।

19:45 PMJan 25, 2021

किसानों के हित के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी गति से आगे बढ़ रहे हमारे आर्थिक सुधारों के पूरक के रूप में, नए क़ानून बनाकर, कृषि और श्रम के क्षेत्रों में ऐसे सुधार किए गए हैं, जो लम्बे समय से अपेक्षित थे। आरम्भ में, इन सुधारों के विषय में आशंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु,किसानों के हित के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है।

19:44 PMJan 25, 2021

समावेशी समाज का निर्माण करने पर जोर

राष्ट्रपति ने कहा कि नए भारत के समावेशी समाज का निर्माण करने के लिए हम शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषाहार, वंचित वर्गों के उत्थान और महिलाओं के कल्याण पर विशेष बल दे रहे हैं।

19:43 PMJan 25, 2021

किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य

राष्ट्रपति ने कहा कि हर परिवार को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का मकान दिलाने से लेकर, किसानों की आय को दोगुना करने तक, ऐसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों की तरफ बढ़ते हुए हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक पड़ाव तक पहुंचेंगे।

19:43 PMJan 25, 2021

आत्म-निर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है

राष्ट्रपति ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज़ को बढ़ावा देकर तथा स्टार्ट-अप इको सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाकर आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार उत्पन्न करने के भी कदम उठाए गए हैं। आत्म-निर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है।

Load More

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार यानी 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। राष्ट्रपति का संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन समेत हर हिंदी व अंग्रेजी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं इसके बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति का संबोधन प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी पर क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण रात साढ़े नौ बजे से किया जाएगा।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.