PM Modi
Pic Credit : Google

    Loading

    नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संस्कृत (Sanskrit) भाषा में प्रकाशित देश के एकमात्र अखबार “सुधर्मा” (Sudharma) के संपादक के वी संपत कुमार (V Sampath Kumar) के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था।

    मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘के वी संपत कुमार का व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था। उन्होंने संस्कृत भाषा को संजोने और खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए अनथक प्रयास किए। उनकी दृढ़ता के साथ ही उनका जज्बा प्रेरित करने वाला था। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

    संपत कुमार (64) का बुधवार को मैसुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तमाम मुश्किलों के बावजूद अखबार निकालने और संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में योगदान को देखते हुए संपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी के एस जयलक्ष्मी को वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। (एजेंसी)