भारत में कोरोना से दूसरी मौत, दिल्ली में 65 साल की महिला हुई शिकार

नई दिल्ली.कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत हुई हैं। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। यह महिला 65 साल की थी। दिल्ली के एक अस्पताल में इस महिला पर इलाज चल रहा

Loading

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत हुई हैं। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। यह महिला 65 साल की थी। दिल्ली के एक अस्पताल में इस महिला पर इलाज चल रहा था। हालांकि इलाज के दौरान ही इस महिला की मौत हुई। एएऩआयने इस संदर्भ में खबर दी हैं। 

कोरोना वायरस ने चीन समेत पूरी दुनिया में कहर मचाया हैं। कोरोना से भारत में गुरुवार को पहली मौत हुई थी। कर्नाटक में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत होने की खबर आई थी। इसके बाद अब दिल्ली में एक महिला कोरोना से संक्रमित होने के कारण मौत हुई हैं। 
 
इस बिच महाराष्ट्र में कोरोना से बाधित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 18 पर पंहुचा हैं। पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे और अब अहमदनगर में भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं।